फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किट के माध्यम से नशा मुक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्किट प्रस्तुत कर दिया नशा मुक्ति का संदेश
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय पन्याली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम
समाजसेवी पवन शर्मा ने नवाजे मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो
कांगू(हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय पन्याली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाजसेवी पवन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान प्रोमिला देवी व सुनील कुमार, राजिंद्र कुमार, मनसा राम, बीरबल शर्मा, मान चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। मुख्याध्यापक श्रीकांत सोनी व स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें पंजाबी गिद्दा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाटक, पहाड़ी गीत, नशा मुक्ति पर स्किट, एकल गान, सामूहिक गान आदि की प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे लोगों की खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने वर्षभर में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को इनाम देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए बच्चों को बुरी आदतों को ग्रहण नहीं करना चाहिए। इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें