फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशा तस्कर की सूचना देने पर मिलेंगे 11 हजार रुपये

Tue, 18 Feb 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चिट्टे के बढ़ते कारोबार और उपयोग को रोकने के लिए पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने अनूठी पहल की है। इस मुहिम के अंतर्गत यदि दडू़ही पंचायत में कोई व्यक्ति चिट्टा बेचने या इस्तेमाल करने वालों की सूचना देता है, तो उसे 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

संजीव शर्मा ने कहा कि सूचना देने वाले को वह अपने स्तर पर इनाम देंगे। वहीं, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आजकल नशे के सौदागरों ने हर क्षेत्र में अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं, जो कि चिंता का विषय है। नशे की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सरकार तो प्रयास करती है, लेकिन अब आम जनता को भी आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि चिट्टे के सेवन करने वाले की जान जाने के साथ परिवार भी बिखर जाता है। यदि समय रहते नशे पर लगाम नहीं लगाया गया तो भविष्य में इसके परिणाम काफी चिंताजनक होंगे। उन्होंने लोगों इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें