फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कार्य से व्यापार हो रहा प्रभावित

Tue, 18 Feb 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टौणी देवी में एनएच 03 निर्माण कार्य के दौरान किया गया कार्य व्यापारियों के लिए बना मुसीबत। स्रो
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी में एनएच 03 निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। प्रमुख व्यवसायी राज बहल ने बताया कि कंपनी की मनमानी से सभी व्यापारी परेशान हैं। वहीं, जो कार्य प्राथमिकता से किया जाना चाहिए था, उन्हें लटकाया जा रहा है। व्यापारियों का व्यवसाय ठप पड़ा है। कंपनी की मशीनें आए दिन पेयजल पाइप को तोड़ रही हैं, उन्हें जोड़ने में महीनों लग रहे हैं। स्थानीय व्यक्ति रत्न चंद ने कहा कि रात भर मशीनें कार्य कर रही है, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अगले माह बच्चों की परीक्षा होगी। ऐसे में बच्चे पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। लोगों ने एनएच निर्माण कंपनी से समस्या के समाधान की मांग की है। एनएच निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर सुशील शर्मा ने कहा कि एनएच कंपनी तेजी से कार्य कर रही है। जहां-जहां पेयजल पाइप टूटे हैं, वहां पर त्वरित कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें