फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर होली मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में आयोजित होली मेले में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार होने के चलते लोगों ने मेले का खूब आनंद उठाया। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के चेहरे भीड़ देखकर चहक उठे। रविवार को मौसम साफ होने के चलते सुबह से ही मेले में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। शाम तक मेले में लोगों की काफी भीड़ रही। इस दौरान झूला मालिक भी भीड़ को देखकर काफी खुशी नजर आए।
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्रों से लोग मेला देखने पहुंचे। राष्ट्रीय होली मेला 18 से 21 मार्च तक मनाया गया, लेकिन जिला प्रशासन ने मेला चलाने की अवधि 15 अप्रैल तक तय कर रखी है। लोगों ने खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं फर्नीचर, कपड़े और मिट्टी के बर्तन आदि की खूब खरीदारी की। वहीं जलेबी व पकौड़ा, चाट पापड़ी सहित अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें