फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंटरी दौड़ में रोहित भागा सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन तरक्वाड़ी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जेएल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेलकूद में प्रशिक्षु अध्यापकों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। इसमें क्रॉस कंट्री दौड़ लड़कों में रोहित प्रथम, अखिल द्वितीय और अजय तृतीय स्थान पर रहा। जबकि लड़कियों में दीपिका प्रथम, आरती द्वितीय और अर्चना तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ लड़कों में रवि प्रथम, अविनाश द्वितीय और विकास तृतीय स्थान पर रहा। जबकि लड़कियों में कंचन प्रथम, रेणुका द्वितीय और ओसीन तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी लड़कों में जेबीटी ग्रुप विजेता और बीएड ग्रुप उपविजेता बना। जबकि, लड़कियों में बीएड ग्रुप प्रथम और जेबीटी ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर एसवीएन एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एनके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें