भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। विज्ञान अध्यापक संघ खंड भोरंज के चुनाव मंगलवार को जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़ के टीजीटी साइंस पवन शर्मा को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। भोरंज ब्लॉक की कार्यकारिणी के गठन के लिए नव नियुक्त अध्यक्ष को ही अधिकृत किया गया। चुनावी प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक अरुण अत्री, बाबू राम, प्रवीण सिंह की देखरेख में हुई। जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ शिक्षकों की मांगों और समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के चुनाव तीन मार्च होंगे।
इस अवसर पर सुधीर चंदेल, चंद्रकांत, दीपेश शर्मा, जिला सचिव दिनेश ठाकुर, बीआरसी हमीरपुर देशराज ठाकुर, करुण राणा, वीना देवी, सुभाष शर्मा, राजकुमार, राकेश, ओम प्रकाश, प्रवीण, दलजीत, संजय कुमार, नरेश, विनोद कुमार, जसवीर, राजेश चंद, कमल धीमान, सुशील कुमार, जितेंद्र व अन्य विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी विज्ञान शिक्षकों का उन्हें अध्यक्ष चुनने पर आभार प्रकट किया। कहा कि वह इस दायित्व को बखूबी निभाएंगे और शिक्षकों की मांगों और समस्याओं को जिला कार्यकारी अधिकारी के साथ मिलकर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।