फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज को मिला आईपीएच और लोनिवि का डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/हमीरपुर। जिला हमीरपुर के तहत आते विधानसभा क्षेत्र भोरंज में लोक निर्माण विभाग और आईपीएच का नया डिवीजन खुलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को डिग्री कॉलेज भोरंज के कंज्याण में आयोजित जनसभा के दौरान इसकी घोषणा की। इससे पहले भोरंज विस क्षेत्र के लोगों को सड़क, पानी और सिंचाई से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए करीब 60 किलोमीटर दूर विस क्षेत्र बड़सर स्थित इन दोनों विभागों के डिवीजन कार्यालय जाना पड़ता था। अब विस क्षेत्र में ही इन दोनों नये मंडल कार्यालयों के खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीर खड्ड के चैनलाइजेशन के लिए 197 करोड़ की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी है। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद तटीकरण का कार्य शुरू होगा। वहीं भोरंज विस क्षेत्र में लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 90 करोड़ की योजना बजट स्वीकृति के लिए ब्रिक्स को भेजी है। उन्होंने विधायक कमलेश कुमारी की सभी मांगों पर सहमति प्रदान करते हुए जाहू में पशु औषधालय खोलने, राजकीय उच्च पाठशाला बडहैर को स्तरोन्नत कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा देने, भोरंज अस्पताल को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उनके साथ आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, लोकसभा के सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा और जिप सदस्य वीना कपिल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें