फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू में दुकान पर काम करने वाले युुवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते लंबलू कस्बे की एक दुकान में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अशोक कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी गांव मरियारी तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा लंबलू में एक दुकान पर काम करता था। बुधवार शाम को वह दुकान के छत पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस पर दुकान मालिक उसे मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले आया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें