फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर छह में नही हो रही सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड परिक्रमा
विज्ञापन

खेल मैदान की सीढ़ियों पर फैला कचरा, धूल की जमी मोटी परत
शहर के वार्ड नंबर छह में गंदगी का दाग
खेल मैदान की निकासी नाली में जमा है गंदा पानी
शराब की बोतलों और कूड़ा-कचरे के लगे हैं जगह-जगह ढेर
सुबह-शाम सैर करने वालों और खिलाड़ियों को हो रही परेशानी
रेन शेल्टर में भी तीन महीनों से पड़े कबाड़ को नहीं हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के वार्ड नंबर छह के खेल मैदान में फैली गंदगी प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के दावों की पोल खोल रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में जगह-जगह गंदगी पड़ी है। दर्शकों के बैठने के लिए बनाई सीढ़ियों पर कूड़ा-कचरा पड़ा है और धूल की मोटी परत जमी हुई है। इसके साथ ही नशेड़ी रात के अंधेरे में यहां पर शराब का सेवन कर रहे हैं।
बाल स्कूल के शौचालय से निकलने वाली गंदगी खेल मैदान की निकासी नालियों में जमा है। प्रतिबंध के बावजूद खेल मैदान में गाड़ियां पार्क हो रही हैं। वहीं कुछ नौसिखिए यहां पर वाहन चलाना सीख रहे हैं। जिला मुख्यालय में एक अकेला मैदान है, जहां पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे खेलते हैं। इसके अलावा शहर के लोग सुबह और शाम को सैर करते हैं। लेकिन, निकासी नालियों में जमा गंदे पानी और मैदान में फैली गंदगी से यहां पर मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। जिसके चलते यहां सैर करने वाले लोग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। वहीं, सफाई को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन आमने-सामने हैं। नगर परिषद का कहना है कि मैदान की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को मजदूरी का भुगतान जिला प्रशासन करता है। जो पिछले कुछ समय से बंद है। जिसके चलते सफाई नहीं हो रही। इस मैदान में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और हिमाचल दिवस पर परेड, हमीरपुर उत्सव, प्रदेश सरकार के बड़े कार्यक्रम होते हैं। लेकिन, सफाई की किसी को कोई चिंता नहीं।
विज्ञापन

बयान:
नगर परिषद वार्ड नंबर छह के पार्षद अश्वनी कुमार शर्मा का कहना है कि खेल मैदान की सफाई के लिए जिला प्रशासन भुगतान करता है। सफाई कर्मियों को मजदूरी न मिलने के चलते वह यहां पर सफाई करने में आनाकानी कर रहे हैं।

क्या कहते हैं लोग-
शाम के समय पुलिस करे गश्त
नेशनल हॉकी खिलाड़ी मुन्ना वर्मा का कहना है कि मैदान की हालत खस्ता हो गई है। मैदान में बैठने को बने स्टेडियम में शाम के समय शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग शराब पीकर खाली बोतलें भी स्टेडियम की सीढ़ियों पर छोड़ जाते हैं। उन्होंने शाम के समय पुलिस की गश्त की मांग की है।

कूड़े के निपटान की हो व्यवस्था
शहरवासी मुनीष शर्मा का कहना है कि मैदान में कूड़ा निपटान की व्यवस्था न होने के कारण लोग खुले में ही कूड़ा फेंक देते हैं। इस कारण मैदान के अंदर, स्टेडियम और सीढ़ियों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। मैदान की समय-समय पर सफाई होनी चाहिए और कूड़े का सही निपटान होना चाहिए।

नालियों की हो सफाई
हमीरपुर फाल्कन क्लब के प्रधान अक्षय मलिक का कहना है कि मैदान में निकासी नालियां अवरुद्ध हैं। इस कारण बारिश का पानी मैदान में जमा हो जाता है और खिलाड़ियों सहित मैदान में टहलने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नालियों की सफाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मैदान में वाहनों के प्रवेश पर हो प्रतिबंध
फुटबाल खिलाड़ी साहिल कुमार का कहना है कि मैदान का उचित रखरखाव न होने के कारण खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खेलते समय कई बार फुटबाल गंदगी और कीचड़ से भरी नालियों में चला जाता है, जिससे परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि मैदान में वाहनों के आने से मैदान खराब होता है। मैदान में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें