फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा सप्लाई फिर भी सूखा नादौन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में पानी को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। यहां जरूरत से ज्यादा आपूर्ति के बावजूद लोगों के हलक सूख गए हैं। नियमित पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई पर्याप्त न होने से लोगों को मजबूरन प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा हैं। इन प्राकृतिक स्रोतों का भी कोई पता नहीं है कि स्वच्छ है या नहीं। कस्बे में प्रतिदिन 970800 लीटर पानी की मांग है। विभाग द्वारा 10,30000 लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। कस्बे में पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने का कारण पाइपों में जंग लगना और लीकेज होना है। आधे से ज्यादा पानी लीकेज होने के कारण व्यर्थ बह रहा है। इस कारण लोगों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

कस्बे में पूरे 1498 पेयजल कनेक्शन हैं। इमसें 66 पेयजल कनेक्शन कमेटी द्वारा लगाए गए हैं, 42 पेयजल कनेक्शन व्यावसायिक है जबकि 1390 कनेक्शन घरेलू हैं। इसमें सिर्फ 100 पेयजल कनेक्शनों में मीटर लगाए गए हैं। जबकि 1398 पेयजल कनेक्शनों में मीटर नहीं लग पाए हैं। इसमें प्रतिमाह घरेलू पेयजल कनेक्शन का 129 रुपये बिल आता है। कस्बे में वर्तमान में उठाऊ पेयजल योजना से पेयजल सप्लाई की जाती है। कस्बे में पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभाग द्वारा परकुलेशन वेल योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना से कस्बे मेें 24 घंटे पानी की सुविधा रहेगी। इस योजना का 80 फीसदी कार्य हो चुका है जबकि 20 फीसदी कार्य किया जाना बाकी है। विभाग द्वारा अगले माह से इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी-
इस संबंध में आईपीएच विभाग नादौन के सहायक अभियंता राकेश धीमान का कहना है कि लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभाग प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपों के पुराने होने और लीकेज होने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि परकुलेशन वेल योजना के शुरू हो जाने से लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। राकेश ने कहा कि अगले माह से इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें