हमीरपुर। जिला भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएवी स्कूल हमीरपुर में पृथ्वी दिवस पर पेंटिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में पांचवीं की यशस्वी प्रथम, चौथी की ओजस द्वितीय और पांचवीं की अनामिका तृतीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा की आहना प्रथम, पांचवीं की हर्षिता द्वितीय और तीसरी का इशान तृतीय रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य आशिमा बन्याल ने बच्चों को पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण से अवगत करवाया। वहीं हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने इस दौरान लघु नाटिकाएं भी प्रस्तुत की जो पृथ्वी के प्रति मनुष्य की जिम्मेदारी की सीख से संबंधित थी। इस अवसर पर कक्षा सातवीं की रिया ठाकुर ने भाषण के माध्यम से पर्यावरण बचाने के बारे में सबको जागरूक किया।
छात्रों को धरती को सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। गुरुकुल पब्लिक स्कूल धरती दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में कुसुम, विकास शर्मा, कृतिका, रागिनी, अर्पण, हर्षिता प्रथम, विकास, कृतिका, वैशाली, अंशुल, अरिंदम, सूजल द्वितीय और सैजल, नैतिक, गोमशी तृतीय स्थान पर रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में गौरी, अमृता, धनजय प्रथम रहे। कविता पाठ में विशाल, प्रिंस, मनन, आदर्श प्रथम रहे। संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा में पृथ्वी दिवस में पर अंतरसदनीय पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें ब्यास सदन से राधिका, गंगा सदन से दिशा व पायल, रावी सदन से अक्षिता अैर सतलुज सदन से श्रुति प्रथम स्थान पर रही। त्रिशा पब्लिक स्कूल में शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में बताया गया। इसमें बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर, सुपर मैगनेट स्कूल प्रताप नगर के छात्रों ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर रैली निकली। सुपर मैग्नेट स्कूल की रैली को प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।