फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में बराबर फीस की हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। प्राइवेट स्कूल संघ हमीरपुर ने 2018-19 सत्र के लिए सभी स्कूलों की कम से कम फीसों की घोषणा कर दी है। प्राइवेट स्कूल संघ हमीरपुर की बैठक संघ के अध्यक्ष देवराज शर्मा की अध्यक्षता में भोटा में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि जिला के सभी स्कूलों में कम से कम फीसें बराबर होंगी। जिसमें नर्सरी कक्षा की 600 रुपये प्रति माह, प्रथम से तीसरी कक्षा तक 750 रुपये प्रति माह, चौथी से पांचवीं तक 850 रुपये प्रति माह, छठी से आठवीं तक 900 रुपये प्रति माह, नौवीं से दसवीं तक 1000 रुपये प्रति माह, ग्यारहवीं और बारहवीं आर्ट्स और कॉमर्स की 1400 रुपये प्रति माह, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं साइंस की 1800 रुपये प्रति माह फीस होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि जिले के कुछ प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं, ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कार्रवाई अमल में लाए। देवराज ने कहा कि जिला के सभी स्कूल बोर्ड की किताबों को ही पढ़ाएं। संघ ने सरकार से मांग उठाई कि सभी प्राइवेट स्कूलों को 95 फीसदी अनुदान दें और सरकारी स्कूलों की तरह निजी स्कूलों मेें सुविधाएं प्रदान करें। बैठक में जगजीत ठाकुर, राजेश ठाकुर, अनिल कुमार, चंद्रशेखर, संजय, राजेश शर्मा, सुरेश कुमार, शक्ति चंद, संजय कुमार, ओम प्रकाश और रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें