सुजानपुर(हमीरपुर)। नप सुजानपुर में गृहकर बिलों की अदायगी से अब तक 15 लाख रुपये की राशि जमा हो गई है। नप ने वित्तीय वर्ष के बिल पर 20 फीसदी की छूट दी है। गृहकर के रूप में आने वाली राशि नप की आय का हिस्सा है। नप ने लोगों को वित्तीय वर्ष के गृहकर पर 20 फीसदी छूट दी है, जो बकाया राशि पर लागू नहीं होगी। केवल वर्तमान वर्ष के भुगतान पर ही यह छूट मिलेगी। छूट मिलने के कारण नप में गृहकर अदायगी में तेजी आई है। नप ने बीते दो सप्ताह में गृहकर के रूप में 15 लाख प्राप्त किए हैं। नप के ईओ केएल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उधर, नप अध्यक्ष रमन भटनागर ने लोगों से गृहकर को समय पर जमा करवाने की अपील की है।