फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन के खंभे से टकराया बांस से लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते लंबलू कस्बा में शनिवार रात को बांस से लदे ट्रक ने टेलीफोन के खंभे को टक्कर मार दी। इस कारण खंभा सड़क की ओर झुक गया है। जिससे लंबलू हमीरपुर सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। खंभे के करीब आधी सड़क तक झुक जाने से एक तरफ का यातायात प्रभावित रहा। गाड़ियों को पास करने में चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं यह झुका हुआ खंभा हादसों को भी न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

सड़क के बीच को झुके खंभे को बीएसएनएल के कर्मचारी रविवार शाम तक सही नहीं कर पाए। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय दुकानदारों में सुमित, मुकेश कुमार, विजय कुमार, ज्ञान चंद, हरि चंद आदि का कहना है कि शनिवार रात को बांस से लदे एक ट्रक ने खंभे को टक्कर मार दी। इस कारण खंभा सड़क की ओर झुक गया है। खंभे के झुकने के कारण एक तरफ का यातायात प्रभावित हुआ। रविवार होने के कारण निगम के कर्मचारी भी खंभे की सुध लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें