फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए नादौन में औचक निरीक्षण

विज्ञापन
नगर पंचायत के पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने छेड़ी मुहिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)।
स्थानीय कस्बे में अतिक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए नपं प्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के कारण दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों में अफरा-तफरी मच गई। देर सायं तक चली कार्रवाई में दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। स्वच्छता प्रभारी रमन शर्मा की अगुवाई में पुलिस तथा नगर पंचायत कर्मचारियों ने अप्पर बाजार नादौन से दोपहर बाद कार्रवाई की।

कार्रवाई का पता चलते ही दुकानदारों ने दुकानों के आगे रखे सामान को तुरंत हटाना शुरू कर दिया। रेहड़ी-फड़ी वालों ने भी सामान को समेटने में ही भलाई समझी। अनधिकृत तौर पर बैठे कई रेहड़ी-फड़ी वालों ने तो सामान को समेट कर दुकानदारी ही बंद कर दी। टीम ने अधिकतर दुकानदारों का सामान दुकानों के बाहर से हटवाया तथा उन्हें अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही एक बार फिर से अभियान बड़े अधिकारियों की अगुवाई में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान यदि कोई नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़ा गया तो उसे किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी जाएगी। नादौन बाजार में अतिक्रमण को लेकर शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन ने सांकेतिक तौर पर यह कार्रवाई की है। इस संबंध में एसडीएम नादौन अमित मेहरा ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें