हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य पर भ्रष्टाचार व्यक्तिगत पसंद या प्रणाली द्वारा चालित विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रिया ने प्रथम स्थान, आंचल फिस्टा ने द्वितीय स्थान और उमंग व सुनिधि ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रियांशी, शैफुल व रिया को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में एसजेवीएन के एचआर शैलेश दत्त ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 3000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली को 2000 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1000 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों के बैंक खातों में 500 रुपये जमा करवाने की घोषणा की। निर्णायक मंडल में विनोद शर्मा, अमित ठाकुर अंग्रेजी विभाग तथा क्रांति स्वरूप शर्मा ने अपनी भागीदारी निभाई। नीता सिंह व छात्रा अनुष्का ठाकुर ने मंच संचालन किया। इस मौके पर अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा और प्राचार्या विनीता गुप्ता मौजूद रहीं। वहीं संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा में भी प्रधानाचार्य संतोष ठाकुर की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को ईमानदारी और भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलवाई गई।