फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जंगल की आग से भलवानी में 100 फलदार पौधे जलकर राख

Tue, 28 May 2024 04:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भलवानी पंचायत के अंतर्गत जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/जाहू। दो सप्ताह बाद भी जिला हमीरपुर के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। अब तक जिले में आग लगने की 164 घटनाओं में 1579 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। सोमवार को जिला में पांच जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई। दमकल और वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अग्घार वन परिक्षेत्र के अधीन आने वाले भलवानी पंचायत में चीड़ का जंगल पांच घंटे तक आग से धू-धू कर जलता रहा। आग में चीड़ के पुराने पेड़ और पंचायत की ओर से करीब 100 फलदार पौधे भी जलकर राख हो गए। घटना में वन विभाग और पंचायत को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

भलवानी पंचायत के प्रधान अमनदीप ने कहा कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे शरारती तत्वों ने चीड़ के जंगल में अचानक आग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और अग्निशमन विभाग उपकार्यालय भोरंज और पुलिस कर्मचारियों को सूचित किया गया। तीन घंटे तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी और पुलिस कर्मियों, वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जंगल में बिजली विभाग का लगा ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के सहयोग से जलने से बच गया। इसके लिए ग्रामीणों ने चीड़ के पेड़ की पत्तियों को आसपास से साफ कर दिया और नुकसान होने से बचा लिया गया। पंचायत द्वारा जंगल की खाली पड़ी भूमि पर लगाए गए कटहल, अनार, अमरूद, नींबू व अन्य करीब 100 पौधे भी जल कर राख हो गए। वहीं, जिला हमीरपुर के उखली, खास ग्रां, पक्का भरो और एनआईटी हमीरपुर के साथ लगते जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। देर शाम तक दमकल और वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे।

जिला फायर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि जिला में एक साथ पांच जंगलों में आग लगने के मामले सामने आए हैं। जिसपर दमकल, वन और ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया लिया गया है। उन्होंने लोगों से वनों को आग से बचाने की अपील की है।

भलवानी पंचायत के अंतर्गत जंगल में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें