फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। त्योहारी सीजन के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा के श्रद्धालु मंदिर में पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार देर शाम ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। रविवार सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलने पर आरती की गई। जिसके बाद दर्शनों का दौर शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने देर रात तक कतारों में लगकर बालयोगी के दर्शन किए। दिनभर मंदिर परिसर में बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए ताकि उन्हें दर्शनों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं को मंदिर में लंगर की सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन

कोट
मंदिर में देर रात तक 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं को मंदिर में हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखें ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।-राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें