सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक खैरी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समापन:
अमरोह स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सुबह 10:30 बजे स्कूल प्रधानाचार्य राकेश वर्मा करेंगे।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोअर हडे़टा में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला
आईटीआई हमीरपुर में सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती के लिए साक्षात्कार लेंगी।