बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी।
मंदिर परिसर में पूरा दिन बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने व ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए न्यास की ओर से बैरियर नंबर दो के पास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया, ताकि सड़क पर जाम न लगे। श्रद्धालुओं ने शाम छह बजे तक पवित्र गुफा के दर्शन किए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
रविवार के दिन हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग बाबा के दर्शन के लिए बाबा बालक नाथ की नगरी पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
सुबह आरती होने के बाद शाम को आरती होने तक श्रद्धालुओं को एक-एक कर दर्शन करवाए गए।
कोट
रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक