फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रविदास बने प्रदेश मुख्याध्यापक अधिकारी कैडर संघ के जिला प्रधान

Mon, 22 Dec 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
प्रदेश मुख्याध्यापक अधिकारी कैडर संघ की जिला हमीरपुर की नवनियुक्त इकाई। स्रोत : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश मुख्याध्यापक अधिकारी कैडर संघ के जिला हमीरपुर के चुनाव रविवार को हुए। चुनाव प्रक्रिया में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रविदास को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रवीण चंदेल और सुरेश शर्मा ने चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव परिणामों के अनुसार प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में रविदास को 65 फीसदी मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी संदीप डढवाल को 35 फीसदी मत मिले। बहुमत से विजय प्राप्त कर रवि दास प्रधान निर्वाचित हुए।
वहीं, महासचिव पद पर मुल्ख राज धीमान का चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य महासचिव केवल ठाकुर, जिला महासचिव संजीव ठाकुर, जिला वित्त सचिव मनोज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अरविंद जगोता, दलजीत चौहान, सुरजीत मोहन, डीपीओ समग्र शिक्षा व उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक नवीन शर्मा, सुमन शर्मा, यशवीर जम्वाल, संदीप डढवाल, प्रीतम कौशल, प्रदीप ठाकुर, रजनीश रांगड़ा, राजेश कुमार, पूनम शर्मा, हेमलता शर्मा, सीमा शर्मा, अंजुला शर्मा सहित कुल 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। साथ ही संघ ने मुख्याध्यापक की पदोन्नति सूची जारी किए जाने पर सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित प्रधान रविदास ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों, शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन और लंबित मांगों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें