फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस परीक्षा केंद्रों पर 1,414 ने दी डीएलएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
मटाहणी स्कूल में डीएलएड की प्रवेश परीक्षा देकर आपस में चर्चा करतीं अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से रविवार को प्रदेशभर में डीएलएड की प्रवेश परीक्षा करवाई गई। जिले में दस परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के लिए 1,711 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए थे। इनमें से 1,414 ने परीक्षा दी जबकि 297 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीहरा में 162 में 146 अभ्यर्थी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में 180 में से 161, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में 124 में 118, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में 144 में से 129, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में 160 में से 142, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में 160 में से 147, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में 200 में से 180, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में 142 में से 128, राजकीय उच्च पाठशाला साशन में 127 में 119, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में 160 में 145 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इस अवसर पर जिला हमीरपुर के डाइट गौना करौर से तीन निरीक्षक सुनील कुमार, संजीव कुमार, रशीद मोहम्मद परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में निरीक्षक रूप में मौजूद रहे। इस दौरान एसएसए के जिला समन्व्यक सुनील कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर डीएलएड प्रवेश परीक्षा पुलिस के कड़े पहरे में संपन्न हुई, ताकि अभ्यर्थियों, प्रबंधकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही पुलिस विभाग, स्थानीय विद्यालय के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें