फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में 9 सितंबर से 14 नवंबर तक करवाएं छात्रों का पंजीकरण

Tue, 03 Sep 2024 09:15 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश के राजकीय एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों के नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल 9 सितंबर से खोलेगा। इस दौरान 14 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छात्रों के पंजीकरण के लिए पोर्टल 9 सितंबर से 14 नवंबर तक खोलेगा। इस दौरान राजकीय और शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त नौवीं से 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों का पंजीकरण करवाया जा सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश के राजकीय एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों के नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल 9 सितंबर से खोलेगा। इस दौरान 14 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकेगा। इसके बाद शिक्षा बोर्ड 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्कूलों के यूजर आईडी पर परीक्षार्थियों के विवरण में शुद्धि करने के अधिकार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का पंजीकरण पहले हो चुका है, उन परीक्षार्थियों का नया पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। उन परीक्षार्थियों को पहले से आवंटित पंजीकरण संख्या के तहत ही परीक्षाओं से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नए परीक्षार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित न्यू रजिस्ट्रेशन की ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद परीक्षार्थी से संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। परीक्षार्थियों का पंजीकरण करवाने के लिए 50 रुपये शुल्क प्रति छात्र ऑनलाइन ही जमा करवाना होगा। इसके अलावा विद्यालय से संबंधी अन्य सूचना भी प्रपत्र के अनुसार भरकर भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा तथा समयबद्ध पंजीकरण न किए जाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।

उन्होंने प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापकों तथा कक्षा के प्रभारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी आदि सही अंकित की जाए। अगर किसी भी परीक्षार्थी का विवरण विद्यालय के प्रवेश रजिस्टर से अलग पाया जाता है तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और कक्षा के प्रभारी का होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें