इन ट्रेनों के इंतजार में बैठे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कनोह से शिमला, समरहिल कामकाज के लिए ट्रेन में जाने वाले लोगों को भी शनिवार को बसों का सहारा लेना पड़ा।
शनिवार सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में 9.0, सुंदरनगर में 8.5, भुंतर में 6.1, कल्पा में 1.5, धर्मशाला में 9.8, ऊना में 11.4, नाहन में 11.6, केलांग में 2.0, पालमपुर में 7.0, सोलन में 7.5, मनाली में 4.1, कांगड़ा में 8.6, मंडी में 9.1, बिलासपुर में 12.9, हमीरपुर में 9.2, जुब्बड़हट्टी में 10.6, कुफरी में 8.1, नारकंडा में 6.0, सराहन में 9.5 और ताबो में -2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान मेंखास बदलाव नहीं होगा।