हिमाचल में एचएएस अधिकारियों के तबादले।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच एचपीएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत 2013 बैच के एचएएस अधिकारी सिद्धार्थ आचार्य को डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के रजिस्ट्रार पद से स्थानांतरित किया गया है। वह मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। आचार्य को अब हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में कार्मिक विभाग (पूल) में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उन्हें आगे की तैनाती के लिए पूल में रखा गया है।
2015 बैच के एचएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमारको डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के प्रशासक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में वह जिला उद्योग केंद्र, सोलन के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने ये आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव (कार्मिक) राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है।