फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजा: कम परीक्षा परिणाम देने वाले 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी

Wed, 28 Oct 2026 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद 18 टीजीटी और छह प्रवक्ताओं की वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी है। निदेशालय ने 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले 50 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में कमजोर परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद 18 टीजीटी और छह प्रवक्ताओं की वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी है। निदेशालय ने 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले 50 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इन 24 शिक्षकों के जवाब संतोष जनक नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन को लेकर अब शिक्षकों की जवाबदेही तय की जा रही है। निदेशालय की ओर से आगामी दिनों में और शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। शिक्षा निदेशालय ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का स्कूल और विषयवार विश्लेषण किया है। जिन स्कूलों में परीक्षा परिणाम कमजोर रहे हैं, वहां शिक्षण व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की भी समीक्षा करने के बाद नोटिस जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें