फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, जानें पूरा मामला

Thu, 01 May 2025 03:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में आने वाले दुदर गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला मंडी सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले दुदर गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुदर गांव का 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने पिछले कल घर पर मौजूद गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।

विज्ञापन




मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था और मानसिक रूप से परेशान भी रह रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था। मानसिक अवसाद के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस ने बीएनएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस गन के लाइसेंस आदि को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें