फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Flight Tickets: दिवाली पर दिल्ली से गगल का हवाई किराया डबल, दिल्ली से धर्मशाला के लिए इतने की टिकट

Fri, 04 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दिवाली से अगले दिन के लिए दिल्ली से गगल का टिकट 13 से लेकर 22 हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं, नवरात्र के बीच दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया सात से 11 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में हवाई किराया भी आसमान पर पहुंच गया है। नवरात्र के बीच दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया सात से 11 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दिवाली से अगले दिन के लिए दिल्ली से गगल का टिकट 13 से लेकर 22 हजार रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम में मंदी की मार झेल रहे विमानन कंपनियों के लिए त्योहारी सीजन कुछ राहत लेकर आया है। त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली से गगल का हवाई किराया सात से 11 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इससे पहले यह हवाई किराया तीन से सात हजार रुपये तक दर्ज किया जा रहा था। मानसून सीजन के दौरान सवारियां कम होने के कारण विमानन कंपनियों को भी कम यात्रियों के साथ उड़ान भरनी पड़ रही थी, लेकिन अब त्योहारी सीजन से विमानन कंपनियों को भी कुछ उम्मीदें जगी हैं।

बुकिंग साइटों पर नजर दौड़ाएं तो यह हवाई किराया वीकेंड के दौरान आम दिनों की अपेक्षा अधिक दर्ज किया जा रहा है। मानसून सीजन के दौरान जिला कांगड़ा में पर्यटन कारोबार ठप रहता है, जबकि अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन भी नाममात्र के ही होते हैं। इसके चलते विमानन कंपनियों को भी सवारियों की कमी झेलनी पड़ती है, लेकिन जब भी जिले में अंतरराष्ट्रीय मैच सहित अन्य कोई बड़ा आयोजन होता है तो मांग के अनुसार हवाई किराये में बढ़ोतरी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें