फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: एलपीयू जालंधर, कुरुक्षेत्र विवि और दरभंगा की टीम का जीत से आगाज

Tue, 10 Feb 2026 11:09 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

धर्मशाला में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहले मुकाबले में लवली यूनिवर्सिटी जालंधर की टीम ने रामटेक यूनिवर्सिटी की टीम को 16 अंकों से पराजित किया। 
विज्ञापन
केंद्रीय विवि धर्मशाला में मैच के दौरान दरभंगा विवि की रेडर को दबोचतीं सलेम यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विश्वविद्यालय संघ और प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान से धर्मशाला में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लवली यूनिवर्सिटी जालंधर की टीम ने रामटेक यूनिवर्सिटी की टीम को 16 अंकों से पराजित किया। 
विज्ञापन


मैच में स्कोर 48-32 रहा। दूसरे मैच में दरभंगा यूनिवर्सिटी ने पेरीयार यूनिवर्सिटी सलेम की टीम को 38-34 से हराया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम ने भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पुणे को 48-38 से हराया। चौथे मुकाबले में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर की टीम ने भारथीहर यूनिवर्सिटी को 36-34 से पराजित किया। सीवी रमन यूनिवर्सिटी कोटा बिलासपुर की टीम ने विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन सलेम को 42-18 से पराजित किया। गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब की टीम ने कोटा राजस्थान यूनिवर्सिटी को 39-22 से पराजित किया। चंडीगढ यूनिवर्सिटी मोहाली की टीम ने नागपुर यूनिवर्सिटी को 45-29 से पराजित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें