फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: छठे टी-20 मैच में हिमाचल की महिला टीम ने थाईलैंड को दी 6 विकेट से मात, विस्तार से पढ़ें

Wed, 07 Jan 2026 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में बुधवार को खेले गए टी-20 अभ्यास मैच में हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की। थाईलैंड की टीम की ओर बनाए 88 रनों का पीछा करते हुए हिमाचल की टीम ने 17वें ओवर में चार विकेट खोकर 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल की महिला बल्लेबाज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अभ्यास के लिए आई थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम को छठे अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल ने छह विकेट से थाईलैंड को मात दे दी। कुल खेले गए छह मैचों में थाईलैंड और हिमाचल की महिला क्रिकेट टीम ने तीन-तीन मैच जीते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को खेले गए टी-20 अभ्यास मैच में हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 88 रन ही बना पाई। इसमें थाईलैंड की बल्लेबाज नन्नापत ने 27 रन, कप्तान चाईवाई ने 20 और चानिदा ने 20 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी में मनीषा और नितिका ने दो-दो विकेट हासिल किए।

थाईलैंड की टीम की ओर बनाए 88 रनों का पीछा करते हुए हिमाचल की टीम ने 17वें ओवर में चार विकेट खोकर 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें हिमाचल की ओर से कप्तान सुषमा वर्मा ने 31 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली। थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम 30 दिसंबर को धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंची थी। पहले दो दिन अभ्यास करने के बाद टीम ने हिमाचल के छह अभ्यास मैच खेले। अब थाईलैंड की टीम अपने देश लौट जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद टीम महिला टी-20 विश्वकप का क्वालीफाई मैच खेलेगी। क्वालीफाई मैच में धर्मशाला में खेले गए अभ्यास मैच काम आएंगे। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि थाईलैंड की टीम ने पिछले नौ दिन में धर्मशाला में हिमाचल की टीम के साथ अभ्यास मैचों के अलावा अलग से प्रैक्टिस मैच भी खेले हैं। अब टीम यहां से जाने के बाद विश्वकप के लिए क्वालीफाई मैच खेलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें