फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs DC, IPL 2026: पंजाब-दिल्ली के बीच धर्मशाला में मैच आज, बारिश का भी साया; 7:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला

Mon, 11 May 2026 11:45 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

आईपीएल के 19वें सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मौसम विभाग केंद्र की ओर से 11 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मैच पर बारिश का साया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के दौरान वार्मअप होते हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला में सोमवार से आईपीएल का रोमांच शुरू हो रहा है। धर्मशाला में आईपीएल के तीन लीग मैच और एक प्लेऑफ मुकाबला होना है। 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। शाम 7 बजे टॉस और 7:30 बजे मैच शुरू होगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग केंद्र की ओर से 11 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मैच पर बारिश का साया है। धर्मशाला में 14 मई को पंजाब-मुंबई के बीच दूसरा, 17 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच तीसरा एवं आखिरी लीग मैच होना है। 26 मई को यहां पर प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए मैच जीतना चाहेगी, वहीं अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स सातवें स्थान से ऊपर उठने के लिए पूरा जोर लगाएगी। 

करीब 22 हजार दर्शकों की क्षमता वाले धर्मशाला स्टेडियम के गेट शाम 4:30 बजे दर्शकों के लिए खोले जाएंगे। मैच के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के 700 जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मैच के लिए पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी रविवार को धर्मशाला पहुंच गई हैं। दिल्ली केपिटल्स के असिस्टेंट कोच इयान बेल ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह खुद यहां के ठंडे माहौल को पसंद करते हैं। यहां काफी अच्छा मौसम है और यंहा अच्छे मैच की उम्मीद है। 



दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच इयान बेल ने कहा कि यहां अच्छा मौसम है और अच्छे मैच की उम्मीद है। बेल ने कहा कि उन्होंने भी पहले यहां पर मैच खेला है। आगामी तीन गेमों पर फोकस करना चाहेंगे। यहां पर स्कोर का पीछा करना ठीक होगा। पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप ने कहा कि खेल के दौरान स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं। धर्मशाला हमेशा हाई स्कोरिंग मैदान रहा है, इसलिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। टीम की रणनीति पर भी बात की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें