फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन महंगे: पांच से 10 हजार रुपये बढ़ गए मोबाइल फोन के दाम, युद्ध और सप्लाई चेन में बाधाएं वजह; जानें

Fri, 17 Apr 2026 11:25 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने न केवल आम ग्राहकों की जेब पर बोझ डाला है, बल्कि बाजार की रौनक भी छीन ली है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इन दिनों चिप कार्ड (सेमीकंडक्टर चिप) की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन और एलईडी टीवी की कीमतों में आग लगा दी है। चिप कार्ड की वैश्विक कमी और बढ़ती लागत के कारण मोबाइल फोन के दामों में 5 से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने न केवल आम ग्राहकों की जेब पर बोझ डाला है, बल्कि बाजार की रौनक भी छीन ली है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एक जनवरी से चिप की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते टेक कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि जो स्मार्टफोन पहले 10 हजार रुपये में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब 14 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वर्तमान में दुकानों में 12 हजार रुपये से कम श्रेणी के फोन मिलना भी मुश्किल हो गया है।

प्रीमियम मॉडल्स में यह बढ़ोतरी और भी अधिक है। व्यापारियों का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले चिप कार्ड मुख्य रूप से विदेशों से आयात किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध की स्थितियां और सप्लाई चेन में आई बाधाओं को इस महंगाई का मुख्य कारण माना जा रहा है। बजट फोन अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। 
विज्ञापन


बजट बिगड़ने के कारण लोग नया फोन खरीदने के बजाय पुराने फोन से ही काम चलाने को मजबूर हो रहे हैं। यदि चिप की कीमतों में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

कीमतें बढ़ने से मोबाइल फोन कारोबार में सुस्ती
कोतवाली बाजार स्थित मोबाइल स्टोर के संचालक विनोद ने बताया कि कीमतों में उछाल का सीधा असर दुकानों की बिक्री पर दिख रहा है। वीरवार को करीब 15 ग्राहक मोबाइल देखने आए, लेकिन नई कीमतें सुनकर बिना खरीदारी के ही वापस लौट गए। जमानाबाद रोड (कांगड़ा) के सेल्समैन रिशू का कहना है कि कीमतों में किस्तों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे मोबाइल सेगमेंट का पूरा कारोबार सुस्त पड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें