कितने अंक वाले होंगे पास?
हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से कम रह जाता है, तो उसे बोर्ड के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी मिल सकता है।
री-चेकिंग के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
जो छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
- अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
- संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
- आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।