आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर
अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं। जो कि पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना कांगड़ा के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार सिरमौर की छात्रा आरूषी हैं। इन्होंने 99% अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी कांगड़ा की छात्रा शाम्या बड़जात्या हैं। जिन्होंने 98.8% अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर चौथे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जकातखाना बिलासपुर की छात्रा गौरी शर्मा हैं। जिन्होंने 98.6% अंक हासिल किए हैं।
अब छात्र अमर उजाला पर सबसे पहले अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी से देख सकते है। यहां पंजीकरण करके छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें, ताकि परिणाम घोषित होते ही तुरंत चेक कर सकें। फिलहाल छात्र यहां दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं:-
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां रोल नंबर डालकर देखें रिजल्ट
ओवरऑल टॉपर्स की लिस्ट
अंशित कुमार - 99.2% (पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना)
शायला कश्यप - 99% (द न्यू एरा स्कूल ऑफ़ साइंसेज़, छतड़ी)
आरुषि - 99% (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगर-धरयार)
शाम्या बड़जात्या- 98.8% (गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी)
संचिता धीमान - 98.6% (गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह अंब)
काशी शर्मा- 98.6% (आर्यन पब्लिक स्कूल, झांडी, भोटा)
गौरी शर्मा- 98.6% (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जकातखाना (बिलासपुर)
तमन्ना शर्मा- 98.4% (सनराइज़ पब्लिक स्कूल, बरूना (सोलन)
नितिन कुमार 98.4% (ए.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा)
प्रकृति- 98.4% राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हटगढ़ (मंडी)
वैशाली ठाकुर 98.4% एसडी पब्लिक एसआर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ (ऊना)।
गुग्गा सलोह के अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में किया टॉप
इस परीक्षा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के अंशित ने कला संकाय में 500 में से 496 अंक लेकर यह मुकाम हासिल किया है। अंशित के पिता लवेश कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं जबकि माता निशा कुमारी गृहणी हैं। अंशित बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं और दसवीं में इन्होंने 700 में से 674 अंक हासिल किए थे।
अंशित ने बताया कि वह बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करते थे और आज इसका परिणाम सबके सामने है। आजकल के दौर में जहां युवा पीढ़ी मोबाइल फोन की ओर आकर्षित होती है तो वहीं अंशित दिन में केवल 1 से डेढ़ घंटा ही फोन चलाते थे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के प्रधानाचार्य अजय भाटिया तथा सभी शिक्षकवर्ग ने अंशित को पूरे राज्य में प्रथम आने पर बधाई दी है।