फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अब मशीन बताएगी सरकारी राशन का हकदार कौन, हिमाचल के 5500 डिपुओं में लगेंगी नई डिजिटल मशीनें

Sun, 05 Jul 2026 01:06 PM IST
Ankesh Dogra सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी राशन वितरण प्रणाली को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग प्रदेश के करीब 5500 राशन डिपुओं में नई हाईटेक बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की तैयारी में है। कंपनी के साथ मशीनों की टेस्टिंग जारी है और सफल परीक्षण के बाद टेंडर अवॉर्ड किया जाएगा। नई व्यवस्था से करीब 19.5 लाख उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से राशन मिल सकेगा।
विज्ञापन
हिमाचल के राशन डिपुओं में जल्द लगेंगी नई हाईटेक बायोमीट्रिक मशीनें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को जल्द ही नई डिजिटल मशीनों के माध्यम से राशन लेने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से टेंडर किया जा रहा है। विभाग और कंपनी की टेस्टिंग के बाद संबंधित कंपनी को टेंडर अवॉर्ड किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद विभाग की ओर से प्रदेशभर में इस महीने के अंत तक हाईटेक बायोमीट्रिक मशीनों को इंस्टॉल करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेशभर सस्ते राशन की दुकानों से 19.5 लाख के करीब उपभोक्ताओं को राशन वितरण करने के लिए विभाग की ओर से 5500 राशन दुकानें स्थापित की गई हैं। विभाग की ओर से प्रदेश के सभी डिपुओं में नई डिजिटल मशीनें लगाई जानी हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि कंपनी के साथ नई पॉश मशीनों की टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग सफल होने के बाद कंपनी को टेंडर अवॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद लगभग 5500 डिपुओं में हाईटेक मशीनें लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


मशीन में ये मिलेगी सुविधा: नई मशीन में राशन का वजन मापने की सुविधा मशीन में एकीकृत होगी, चेहरे, अंगुलियों के निशान और ओटीपी से पहचान की व्यवस्था होगी, 4जी नेटवर्क आधारित प्रणाली से कामकाज तेजी से हो सकेगा। मशीन में सिम कार्ड लगाने की सुविधा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें