विशेषज्ञ ने बताया कि सभी मेडिकल रिपोर्टों का गहन अध्ययन करने के बाद वह 19 जनवरी तक मेडिकल बोर्ड के माध्यम से अपनी राय पुलिस को सौंप देंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के पांच विशेषज्ञ छात्रा की बीमारी और उसके इलाज से संबंधित सभी मेडिकल रिपोर्टों का अध्ययन कर अपनी-अपनी राय पहले ही दे चुके हैं। हालांकि, मेडिकल बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट तब तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी, जब तक एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञ भी अपनी राय प्रस्तुत नहीं कर देते।
उधर, अंतरिम जमानत पर चल रहे धर्मशाला कॉलेज के एक सहायक आचार्य की सोमवार को धर्मशाला न्यायालय से जमानत अवधि 17 जनवरी तक बढ़ा दी है। वहीं, अंतरिम जमानत पर रिहा कॉलेज की चार आरोपी छात्राओं में से दो की जमानत अवधि 14 जनवरी को समाप्त हो रही है। उनके अगले कदमों को लेकर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है। सोमवार को भी आरोपी छात्राओं से डीएसपी कार्यालय धर्मशाला में एक बार फिर पूछताछ की गई। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी पुलिस की ओर से मांगी गई अतिरिक्त सूचना को एकत्रित कर रहे हैं।
मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट 19 जनवरी 2025 तक पुलिस को मिल जाएगी। चूंकि एम्स बिलासपुर के एक विशेषज्ञ दिल्ली गए हुए हैं। मेडिकल रिपोर्ट से काफी हद तक मौत के कारणों का पता चल जाएगा। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी अपने काम में लगे हुए हैं। पुलिस हर पहलू की जांच बारीकी से कर रही है। - सौम्या सांबशिवन, डीआईजी, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला