प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में कहा कि
हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक बयान दिया है।
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और जांच को लेकर पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत पत्र दिया है। प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में कहा कि हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक बयान दिया है। इन बयानों से न केवल भारत और विदेशों में प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को भी खतरा पहुंचा है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 18 सितंबर 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी इस बारे में पत्र लिखा, जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियों का भी वर्णन है। अधिवक्ता चक्षु ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करें और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके उचित कानूनी कार्रवाई करे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा और धर्मशाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा भी मौजूद रहे।