फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से एक करोड़ की ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग में दोगुने मुनाफे का दिया था झांसा

Tue, 02 Sep 2025 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से एक करोड़ रुपये की ठगी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोगुने मुनाफे का झांसा देकर उन्हें एक ट्रेडिंग प्लेटफार्म से जोड़ लिया। यह मामला तब सामने आया जब उन्होंने ट्रेडिंग में लगाए गए पैसे को निकालने की कोशिश की और शातिरों ने टैक्स अदायगी का हवाला देते हुए अतिरिक्त पैसे मांगने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक ट्रेडिंग प्लेटफार्म के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया और एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में जुड़े अन्य सदस्यों ने उन्हें एक से दो हजार रुपये निवेश करने की बात कही और कहा कि प्लेटफार्म पर बेहतर रिटर्न मिलता है। इस पर उन्होंने एक लाख रुपये से ही प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग की शुरुआत की, जिसकी एवज में उन्हें डेढ़ लाख रुपये की राशि दिखाई दी।

उन्होंने राशि वापस नहीं निकाली, बल्कि 15 ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक करोड़ रुपये निवेश कर दिए। इसमें उन्होंने अपने दोस्तों से भी करीब 12 लाख रुपये लेकर ट्रेडिंग में लगा दिए। कुछ दिन पहले अधिकारी ने राशि निकालने की बात की तो शातिरों ने 25 लाख रुपये टैक्स भरने को कहा। अधिकारी ने उनके ट्रेडिंग खाते में मौजूद पैसों से टैक्स राशि काटने के लिए कहा, जिस पर शातिरों ने मना कर दिया। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ठगों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें