फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमाचल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, अधिसूचना जारी

Thu, 25 Jun 2026 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

ठियोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कोटीघाट क्षेत्र के गांव उद्देर निवासी दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए शिमला जिले के ठियोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कोटीघाट क्षेत्र के गांव उद्देर निवासी दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ) की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दीपक राठौर को सदस्य नामित करने के साथ उन्हें उपाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा है।

दीपक राठौर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के रास्ते आगे बढ़े। वह ठियोग से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें