सोकणी दा कोट (खनियारा) की मनूणी खड्ड पर निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक और कामगार का शव शनिवार को घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर सिद्धबाड़ी स्थित मनूणी खड्ड से बरामद हुआ था। इस शव की पहचान परमजीत पुत्री नेक राम निवासी गांव कोना पोस्ट आफिस नंगल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं अब कुल बरामद शवों की संख्या सात पहुंच गई है, जबकि एक कामगार अभी तक लापता चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अभी तक पावर प्रोजेक्ट से लेकर कांगड़ा तक बहनी वाली मनूणी खड्ड में सर्च अभियान चलाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुक्कड़ के पास मनूणी खड्ड के मलबे से बरामद हुआ था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि मृतक व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने प्रोजेक्ट में काम करने वाले लापता कामगारों के परिजनों को रविवार को धर्मशाला बुलाया था, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। वहीं रविवार को धर्मशाला पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान परमजीत के रूप में की है।