फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में दलित बच्चे का आत्महत्या मामला: आरोपी महिला गिरफ्तार, कोर्ट से मिला तीन दिन का पुलिस रिमांड

Thu, 16 Oct 2025 07:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

Dalit Child Suicide Case Rohru: रोहड़ू के लिंबड़ा गांव में 12 साल के बच्चे की आत्महत्या के मामले में न्यायालय ने महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। 
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़गांव तहसील के लिंबड़ा गांव में 12 साल के बच्चे की आत्महत्या के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर वीरवार को रोहड़ू न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। महिला पर आरोप है कि 16 सितंबर को उसने 12 साल के बच्चे से मारपीट की और उसे गोशाला में बंद किया। शाम को बच्चा घर पर बेहोशी की हालत मिला। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 17 सितंबर को बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को अस्पताल में पता चला कि बच्चे ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

विज्ञापन


परिजनों ने 20 सितंबर को रोहड़ू थाना में शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की मां के बयान के आधार पर 28 सितंबर को मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदेश उच्च न्यायालय ने महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग ने भी इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष ने मामले की जांच कर रहे एएसआई मंजीत को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उधर, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें