फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beas River Channelization: सीडब्ल्यूसी ने आपत्ति के साथ लौटाई ब्यास नदी के तटीकरण की फाइल

Fri, 30 Aug 2024 08:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ब्यास नदी के तटीकरण की फाइल आपत्तियों के साथ हिमाचल सरकार को लौटा दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द आपत्तियां दूर कर फाइल सीडब्ल्यूसी को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडब्ल्यूसी (सेंटर वाटर कमीशन) ने ब्यास नदी के तटीकरण की फाइल आपत्तियों के साथ हिमाचल सरकार को लौटा दी है। ब्यास नदी में बार-बार बाढ़ आने से जानमाल का नुकसान होता है। इससे निपटने के लिए जिला कुल्लू और मंडी में पलचान से औट तक ब्यास नदी के तटीकरण का फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से इसके लिए 1669.00 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द आपत्तियां दूर कर फाइल सीडब्ल्यूसी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी व धर्मपुर में भी ब्यास नदी में बाढ़ आने से लोगों के मकान, जमीनें, सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। ब्यास नदी की सहायक नदियों पर धर्मपुर क्षेत्र की एक परियोजना सकरैण, मलथोड़, थोथू, डोल और समौर खड्ड के लिए कटावरोधी व बाढ़ सुरक्षा का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के लिए अभी तक 40.567 करोड़ केंद्र और राज्य सरकार ने जारी किए हैं। इनमें से 15.1607 करोड़ खर्च किए गए है। कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें