फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: छात्राओं से अनुचित व्यवहार के आरोप में जेबीटी निलंबित, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, जांच शुरू

Thu, 22 Oct 2026 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी जिले के पधर उपमंडल के एक प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के मामले में जूनियर बेसिक टीचर(जेबीटी)  को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
निलंबित(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल के एक प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के मामले में जूनियर बेसिक टीचर(जेबीटी)  को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 10 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।। बीते सप्ताह शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए स्कूल से बाहर गया था। इस दौरान कुछ छात्राओं ने प्रतिनियुक्ति पर आए दूसरे शिक्षक को अपने साथ हुए कथित व्यवहार के बारे में बताया। इसके बाद अभिभावकों ने चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हेल्पलाइन की टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। मामले की जांच के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुनील दत्त ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए। शिक्षक को प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी सुंदरनगर-दो के मुख्यालय जैदेवी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्कूल के आधिकारिक कार्यों, अभिलेखों, रजिस्टरों और अन्य संपत्ति का प्रभार सक्षम प्राधिकारी की ओर से नामित अधिकारी को 10 दिन के भीतर सौंपने को कहा गया है। उधर, डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें