फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पांच गुटों में बंटी है भाजपा, तनाव में हैं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

Wed, 12 Nov 2025 09:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राजधानी शिमला में हिमाचली हॉट का शिलान्यास करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी तनाव में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंट चुकी है। जगह जगह रैलियां हो रही हैं। इससे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी तनाव में हैं। तनाव में आकर ही वह बयानबाजी भी कर रहे हैं। राजधानी शिमला में हिमाचली हॉट का शिलान्यास करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिन नेता प्रतिपक्ष बयान जारी कर रहे हैं। भाजपा में बिका हुआ गुट भी हावी हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष पर राजनीतिक दबाव इतना ज्यादा है कि उनके गुट के विधायक भी भाग रहे हैं।

विज्ञापन


कहा कि भाजपा अब अनुराग, नड्डा, जयराम, बिका हुआ गुटा और ध्वाला गुट में बंट गई है। भाजपा ने हिमाचल में लोकतंत्र खरीदने की कोशिश की है लेकिन हिमाचल का जनता और देवी देवताओं के आर्शीवाद से प्रदेश में फिर सरकार रिपीट हुई। कांग्रेस फिर 40 के आंकड़े तक पहुंची। कहा कि सरकार भलाई के काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन में सुधार किए जा रहे हैं। बेची गई संपदा वापस लाई जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब ठेकों से वर्तमान सरकार ज्यादा पैसा कमा रही है। भाजपा सरकार के फार्मूले से हर साल कमाई दस फीसदी ही बढ़ रही थी। चार साल में भाजपा सरकार के समय सिर्फ 400 करोड़ की कमाई हुई। वहीं, वर्तमान सरकार ने जो फार्मूला अपनाया उससे एक साल में ही 600 करोड़ की कमाई हो गई। इसीलिए हमारा मॉडल बेहतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसंबर को सरकार के तीन साल पूरा होने पर समारोह आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

ग्रामीण महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल हॉट से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर किया जा रहा है। कहा कि इस योजना पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह से भी चर्चा हुई है। अब हिमईरा के उत्पादों की आनलाइन बिक्री हो रही है। इस साल ओएनडीसी के माध्यम से 25 लाख की ऑनलाइन बिक्री हुई है। गांव की महिलाओं के तैयार किए गए उत्पाद हिमईरा में पैक किए जा रहे हैं। इनकी अब ऑनलाइन डिमांड भी खूब हो रही है। कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए पहली बार प्रदेश में महिलाओं को फूड वैन उपलब्ध करवाई गई है। इस साल 60 फूड वैन उपलब्ध करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें