फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu Pangi Visit: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- पांगी वासियों के लिए सौगातों का उड़नखटोला लेकर आया हूं

Mon, 14 Apr 2025 05:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धरवास स्थित हेलीपैड पर उड़नखटोले से उतरने के बाद कहा कि कठिन परिस्थितियों में रहने वाले पांगी वासियों के लिए सौगातों का उड़नखटोला भरकर लाया हूं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पांगी पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठिन परिस्थितियों में रहने वाले पांगी वासियों के लिए सौगातों का उड़नखटोला भरकर लाया हूं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस समारोह के लिए बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धरवास स्थित हेलीपैड पर उड़नखटोले से उतरने के बाद यह बात कही। सुक्खू ने कहा कि पांगी के बारे में कई बार सुना कि यहां पर कई समस्याएं हैं। ऐसे में पांगी का विकास किस प्रकार से करना है, ये अपनी आंखों से देखकर ही पांगी को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी व ट्राइबल क्षेत्रों में स्कीम वेस्ट योजनाएं लाएंगे ताकि उनका लाभ सीधे तौर पर लोगों को मिल सके।

विज्ञापन


बजट में समस्याएं रखने से मकसद पूरा नहीं होता है, लोगों को अधिक फायदा हो, उससे मकसद पूरा होता है। उन्होंने कहा कि पांगी पहली बार आया हूं तो यहां के लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका आकलन लगा कर ही उनका समाधान निकालने के प्रयास रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तासीन होने के बाद उन्होंने अपना पहला हिमाचल दिवस समारोह स्पीति में मनाया। स्पीति में जिस प्रकार की समस्याएं थी, उनका आकलन किया गया। उस दौरान जो समस्याएं सुनी गईं, उसमें से 80 प्रतिशत समस्याओं का समाधान करवा दिया गया है। स्पीति में दो मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करवाया गया है। पर्यटन क्षेत्र में स्पीति में 30 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। दूसरे हिमाचल दिवस समारोह के दौरान प्रदेश में राजनीतिक आपदा थी। उस दौरान लोक सभा, विधानसभा चुनाव थे और हम चुनाव लड़ रह थे। लिहाजा, जो जहां थे वहीं पर ही हिमाचल दिवस मनाया गया। अब तीसरा हिमाचल दिवस जनजातीय क्षेत्र पांगी में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ो रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री किलाड़ में 3.75 करोड़ रुपये लागत के कृषि विभाग के आवासीय कमरों, राजकीय उच्च विद्यालय लुज में 1.5 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों, राजकीय उच्च विद्यालय मिंधल में 1.5 करोड़ रुपये की लागत के अतिरिक्त कमरों, किलाड़ में 2.13 करोड़ रुपये की लागत के मार्केट यार्ड, किलाड़ में 49.42 लाख रुपये लागत के राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नए कार्यालय, 1.99 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप-केन्द्र रेई तथा 1.99 करोड़ रुपये की लागत के स्वास्थ्य उप-केन्द्र हुडान का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने 20.88 करोड़ रुपये लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन किलाड़, 5.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आईटीआई भवन किलाड़, किलाड़ में 5.29 करोड़ रुपये लागत से निर्मित बस स्टेंड, किलाड़ में 2.98 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टेंड के लिए वैकल्पिक मार्ग, 19.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल किलाड़ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री किलाड़ में हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक के एटीएम का शुभारम्भ किया और किलाड़ में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें