फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churdhar Yatra: चूड़धार यात्रा पर रोक, पांच माह तक नहीं होंगे शिरगुल महाराज के दर्शन; मई में खुलेगा मंदिर

Mon, 02 Dec 2024 08:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/चौपाल।

सार

अब श्रद्धालुओं को पांच माह तक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर शिरगुल महाराज के दर्शन नहीं होंगे, क्योंकि चूड़धार की यात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
चूड़धार मंदिर। (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार की यात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। अब श्रद्धालुओं को पांच माह तक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर शिरगुल महाराज के दर्शन नहीं होंगे। एसडीएम संगड़ाह ने इसकी पुष्टि की है। प्रशासन के आदेशानुसार एक मई तक चूड़धार यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। चूड़धार की चोटी पर बर्फबारी की संभावनाओं के बाद चूड़ेश्वर सेवा समिति का सारा स्टाफ और कारोबारी भी अपने घरों को लौट गए हैं। अब यहां न ठहरने की व्यवस्था है और न ही खाने-पीने की। मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अब चूड़धार की यात्रा न करें।

विज्ञापन


बता दें कि सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी पर ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान माइनस में चला गया है। मंदिर में सिर्फ स्वामी कमलानंद महाराज तपस्या में लीन हैं। एसडीएम ने जारी आदेशों में श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि मंदिर के कपाट न खुलने तक चूड़धार की यात्रा न करें। आदेश की अवहेलना के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हर साल एक दिसंबर को चूड़धार में विराजमान शिरगुल देवता मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही चूड़धार यात्रा पर आधिकारिक तौर पर प्रतिबंध लग जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें