फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 30 से होंगी अंडर-19 छात्राओं की जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Wed, 19 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय मुकाबले होली, सरोल, बैरागढ़, भांदल और भुजेल में करवाए जाएंगे
विज्ञापन

सितंबर में आयोजित की जाएंगी छात्रों की जोन और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंडर-19 वर्ग की खेल गतिविधियों का खाका तैयार कर लिया गया है। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की वार्षिक बैठक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरड़ा में हुई।
बैठक की अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने की। इसमें जोन और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, स्थान और तिथियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि अंडर-19 छात्राओं की जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 30 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए होली, सरोल, बैरागढ़, भांदल और भुजेल स्कूलों को आयोजन स्थल बनाया गया है। वहीं, अंडर-19 छात्रों की जोन स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 से 16 सितंबर तक खणी, कियाणी, हुगली, तेलका, सिढ़कुंड, समलेऊ और समोट स्कूलों में होंगी।
जिला स्तरीय छात्राओं की प्रतियोगिताएं 18 से 20 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में होंगी जबकि छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 से 28 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स और इंडोर खेलों के मुकाबले 3 से 8 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरड़ा में होंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में किया जाएगा।
बैठक में जिला क्रीड़ा संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। विकास महाजन को अध्यक्ष और एडीपीईओ योगेश चौणा को महासचिव चुना गया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रधानाचार्य अनुपम को उपाध्यक्ष बनाया गया। पुनीत सेठी, प्रहलाद और सोनी देवी को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एडीपीईओ योगेश चौणा ने पिछले सत्र में जिले के खिलाड़ियों की राज्य और राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों की जानकारी दी। वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता और अन्य कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें