फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी-लाहड़ू मार्ग पर चट्टानें गिरीं, चार फीट गहरा गड्ढा बना

Wed, 19 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन से यातायात ठप, दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें
विज्ञापन

दो जेसीबी ने संभाला मोर्चा, छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-लाहड़ू मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। चट्टानों के जोरदार प्रहार से सड़क पर करीब चार फुट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय इस व्यस्त मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
चट्टानें गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने का असर बस सेवाओं पर भी पड़ा। चंबा-हरिद्वार और चंबा-शिमला रूट पर चलने वाली बसें प्रभावित हुईं। यात्रियों को बस सुविधा लेने के लिए लाहड़ू चौक तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने तुरंत मशीनरी मौके पर भेजी। दो जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरी चट्टानों और मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। विभागीय कर्मचारियों ने छोटे वाहनों की आवाजाही जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बड़े वाहनों के लिए सड़क को पूरी तरह बहाल करने का काम जारी है और इसे सुबह तक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की टीम सड़क पर बने गड्ढे और अन्य क्षति को दुरुस्त करने में भी जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें