फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाड़ में 32वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। 32वीं खंड स्तरीय छात्राओं की खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के में शुरू हुई। इसमें घाटी के 15 विद्यालयों की 326 छात्राएं भाग ले रही हैं। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विकास खंड अधिकारी पांगी स्पर्श शर्मा ने शॉट फुट फेंक किया।
विज्ञापन

पहले दिन हुए मुकाबलों में शॉटपुट में शहीद दीनानाथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुर्थी की बविता ने पहला, ईशा ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा खेलों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है, उसके साथ में मानसिक और शारीरक शक्ति मिलती है। खेलें शिक्षा का एक अभिन्न अंग हैं। इसलिए छात्रों को विद्यार्थी जीवन में खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
संयोजक सचिव लक्ष्मी एवं प्रधानाचार्य नाथ ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने स्वागत भाषण में मुख्यातिथि को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रतियोगिता को किसी भी भेदभाव के समापन करवाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और इंचार्जों के साथ अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें