फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी में महंगाई पर गरजी युकां

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई को लेकर रैली निकालते यूथ कांग्रेस भटियात के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। युवा कांग्रेस भटियात की ओर से चुवाड़ी में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। इससे पहले मुख्य बाजार से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई। इसकी अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटिया ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की गलत नीतियों के वजह से बढ़ती महंगाई से जहां आम जनता तंग आ चुकी है, वहीं बढ़ती बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम सौ रुपये के पार हो गए हैं जबकि डीजल भी नब्बे रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर जल्द सरकार ने महंगाई को नियंत्रित नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें